Search
Close this search box.

बलिया: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रसड़ा में निकली भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा

बलिया: रसड़ा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध नाथ बाबा के मठिया से भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और पराक्रम के सम्मान में रसड़ा के नागरिकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सापेक्ष में निकाली गई। रसड़ा श्री नाथ मठ परिसर से शुरू हुई यात्रा बाजार का भ्रमण करते हुए गाँधी पार्क में समाप्त हुई।

यात्रा में भारत माता की जय और भारत की सेना जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। रसड़ावासियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरूवार की शाम रसड़ा में भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

रसड़ा के पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी व महामंडलेश्वर महंत कौशलेंद्र गिरी सहित अन्य लोगों ने यात्रा का नेतृत्व किया। रसड़ा पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि यह यात्रा भारतीय जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए निकाली गई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश की सैन्य ताकत और संप्रभुता का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि है। ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया है कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में देश की रक्षा कर सकती है।

वहीं इस मौके पर श्यामकृष्ण गोयल, इकबाल अंसारी, अविनाश सोनी,अंजनी गुप्ता, ठाकुर मंगल सिंह सेंगर, प्रवीण सिंह, दिनेश सिंह (गोधन), दाऊद अंसारी, डॉ मृदुला श्रीवास्तव,सुनीता कुशवाहा,रंजना,प्रियंका,किशन सोनी, निखिल त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में तिरंगा यात्रा में देशभक्त शिरकत किए।

Leave a Comment

और पढ़ें