Search
Close this search box.

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा का भव्य वैदिक विवाह संपन्न, धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास ने दी शुभकामनाएँ

जयपुर। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और हरियाणा की शिप्रा शर्मा का विवाह मंगलवार को जयपुर के ताज आमेर होटल में बेहद भव्य और आध्यात्मिक माहौल में संपन्न हुआ। लंबे समय से चर्चाओं में बनी इस शादी का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। समारोह में परंपरा, वैदिक रीति-रिवाज और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला।

होटल को मिनी वृंदावन का रूप दिया गया था—हर कोने में फूलों की सजावट, दीपों की रोशनी, राधा-कृष्ण थीम और भजनों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास भी हुए शामिल

शादी में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, जो कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास के साथ पहुंचे। समारोह में प्रवेश करते ही मीडिया ने उन्हें घेर लिया, जिस पर शास्त्री ने कहा “इंद्रेश हमारे अनुज हैं। वैदिक परंपरा के अनुसार यह भव्य विवाह हो रहा है, हम आशीर्वाद देने आए हैं। हम सनातन के कार्यों के लिए हर जगह जाते रहेंगे।”

फेरों के समय धीरेंद्र शास्त्री ठीक पीछे बैठे दिखाई दिए और वे इंद्रेश उपाध्याय के माता-पिता से बातचीत करते भी नजर आए। बाद में उनकी दूल्हा-दुल्हन के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं।

वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुआ विवाह

विवाह मंडप को तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया था। इसके लिए 101 पंडित हरिद्वार, नासिक और वृंदावन से बुलाए गए थे। 5 दिसंबर की सुबह इंद्रेश उपाध्याय हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी और चांदी की छड़ी लेकर मंडप में पहुंचे। दोपहर 12 बजे के करीब गोल्डन साड़ी में सजी दुल्हन शिप्रा शर्मा मंडप में आईं।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जयमाल, कन्यादान, सात फेरे और सभी परंपरागत रस्में पूरी की गईं। जैसे ही इंद्रेश उपाध्याय ने शिप्रा शर्मा की मांग में सिंदूर भरा, पूरे परिसर में तालियों और बधाइयों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं शादी की तस्वीरें

शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग दूल्हा-दुल्हन के साथ धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास की मौजूदगी को खूब सराह रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें