Search
Close this search box.

लोहता में ट्रैक्टर-कार की भीषण टक्कर, बच्चा और ड्राइवर घायल; तेज रफ्तार ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। लोहता क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की जोरदार भिड़ंत में कार सवारों में से एक बच्चा और ड्राइवर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुँचाने में मदद की।

ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर लोहता क्षेत्र का ही बताया जा रहा है, जो हर रात मिट्टी खनन के लिए चलता है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के समय ट्रैक्टर किसी स्थान पर मिट्टी गिराकर दोबारा मिट्टी लेने के लिए तेज रफ्तार में लौट रहा था। उनका यह भी आरोप है कि इस ट्रैक्टर चालक से पहले भी कई बार दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हादसे में कार के सभी सात सवार सुरक्षित हैं, लेकिन एक बच्चे और ड्राइवर को चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से ऐसे ट्रैक्टरों पर शिकंजा कसने की मांग की है, जो रात में तेज रफ्तार से चलकर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें