Search
Close this search box.

पिछड़ों–दलितों की लड़ाई पूरे देश में लड़ती रहेगी राष्ट्रीय बैकवर्ड महासभा: राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिमोहन यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया। राष्ट्रीय बैकवर्ड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिमोहन यादव ने कहा है कि संगठन पूरे देश में पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि महासभा का मुख्य उद्देश्य है—पिछड़े और दलित समाज की आवाज़ को बुलंद करना और उन्हें न्याय दिलाना।

बलिया में संवाददाताओं से बात करते हुए यादव ने बताया कि देशभर के सभी प्रदेश अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम करें और जहां भी पिछड़ों–दलितों के साथ जुल्म, अत्याचार, अन्याय या शोषण की घटनाएँ सामने आएँ, वहाँ तुरंत संगठित होकर पीड़ितों की लड़ाई लड़ें और हर प्रकार से सहयोग करें।

श्री यादव ने कहा “समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, मजलूम, शोषित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना ही राष्ट्रीय बैकवर्ड महासभा का सपना है।”

उन्होंने देश में लगातार बढ़ रही अत्याचार की घटनाओं पर चिंता जताई और इसके लिए केंद्र व राज्य सरकारों को कठघरे में खड़ा किया। अध्यक्ष ने कहा कि महासभा आगे भी पूरे देश में पिछड़ों और दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी और उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें