Search
Close this search box.

युवाओं पर लाठीचार्ज, खाद-बीज की कमी और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

बलिया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज, किसानों को डीएपी खाद एवं बीज की कमी तथा स्मार्ट मीटर के नाम पर बढ़े बिजली बिलों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि जंतर-मंतर पर युवा गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा विरोध दर्ज कराने पर सरकार ने बातचीत के बजाय गिरफ्तारी की कार्रवाई की, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने प्रधानमंत्री से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने और युवाओं से माफी मांगने की मांग की।

उन्होंने कहा कि धान की रोपाई के समय प्रदेश के कई जिलों में डीएपी खाद और बीज की कमी से किसान परेशान हैं। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाए जाने से उपभोक्ताओं पर बढ़े बिजली बिलों का बोझ पड़ने का आरोप लगाते हुए प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।

प्रदर्शन में राजनाथ पाण्डेय, उषा सिंह, संतोष चौबे, सत्य प्रकाश, मुन्ना उपाध्याय, सागर सिंह, राहुल, अबुल फैज, राजेंद्र सिंह गामा, पारस वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें