वाराणसी । एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह की संरक्षता में संचालित एपेक्स एलाइड एंड हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम ‘नेशनल काउन्सिल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के मानकों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया का समन्वयन’ पर आधारित रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान एनेस्थीसिया एवं ओटी टेक्नोलॉजिस्ट्स की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने थीम आधारित एओटीटी प्रस्तुतियां देने के साथ ही जागरूकता एवं संदेशपरक स्किट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. एसके सिंह के साथ सम्मानित अतिथियों आर्थ्रोस्कोपी सर्जन डॉ. अमित झा, स्पाइन सर्जन डॉ. अमन वर्मा, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट जेआर डॉ. अंकित यादव एवं अन्य चिकित्सकों ने विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
वक्ताओं ने कहा कि ऑपरेशन थिएटर और एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजिस्ट किसी भी सफल सर्जरी तथा सुरक्षित मरीज देखभाल व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के इन ‘साइलेंट हीरोज’ के योगदान के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया।







