वाराणसी: वायुसेना में कर्नल पद पर कार्यरत सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश से बीजेपी मंत्री विजय शाह द्वारा दिया गया विवादित बयान तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को वाराणसी में काशीवासीयों ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान लोगों ने मंत्री के पोस्टर पर कालिख पोती और चप्पलों के नीचे रौंदा।
मीडिया से बात करते हुए काशीवासीयों ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी देश की बेटी और नारी सशक्तिकरण की उदाहरण है। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा दिया गया बयान घटिया और निंदनीय है, जो बिल्कुल अछम्य है। उन्होंने कहा कि इसे हम सभी काशीवासी काफी नाराज और छुब्ध हैं।
वहीं इस दौरान काफी संख्या में काशी के लोग मौजूद रहे, जिन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया।









