Search
Close this search box.

गाजीपुर: शिवपूजन बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा की भव्य तैयारियां, 11 क्विंटल बेसन से बनेगा महाप्रसाद

गाजीपुर: करंडा क्षेत्र के तुलसीपुर-दीनापुर स्थित अंतर्यामी त्रिकालदर्शी प्रभु शिवपूजन बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ और आयोजन की भव्यता को देखते हुए आश्रम प्रबंधन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

आश्रम के सचिव राजेश चौबे ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य होगा। उन्होंने बताया, “गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 11 क्विंटल बेसन से महाप्रसाद तैयार किया जाएगा, जिसे हजारों श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत सुबह 7 बजे से होगी, जिसमें भजन-कीर्तन, हवन, पूजन, गुरु वंदना और प्रवचन जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे।

गाजीपुर के अलावा चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी और बिहार के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इस बार दर्शनार्थियों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ हो सकती है।

भक्तों के सहयोग से आश्रम को सजाया व रोशन किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता प्रबंधन भी सुनिश्चित किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें