Search
Close this search box.

लखनऊ: जनता दर्शन में मुख्यमंत्री से मिला बेघर महिला सीमा को न्याय, दो साल की बच्ची अनन्या का मासूम संवाद बना चर्चा का केंद्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी और समाधान के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। इस दौरान लखनऊ निवासी महिला सीमा ने अपने दुख का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पति और ससुराल वालों ने उन्हें दो छोटी बच्चियों के साथ घर से निकाल दिया। मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त को तत्काल उचित कार्रवाई का आदेश दिया और महिला को न्याय का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान महिला की दो साल की नन्ही बच्ची अनन्या भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट दी और पढ़ाई में मन लगाने की सीख दी। अनन्या की मासूम प्रतिक्रिया – चॉकलेट वापस मुख्यमंत्री की ओर बढ़ाना – देखकर वहां मौजूद सभी लोग भाव-विभोर हो गए।

इसके अलावा ‘जनता दर्शन’ में पुलिस, बिजली विभाग और आर्थिक सहायता से जुड़े कई प्रकरण भी सामने आए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर प्रकरण की त्वरित जांच कर फरियादियों को राहत दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार हर सुख-दुःख में प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है और उनकी उचित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें