Search
Close this search box.

देव दीपावली पर गंगा में 1200 स्क्वायर फीट फ्लोटिंग स्क्रीन पर दिखेगी काशी की छवि, घाट पर बैठे लुफ्त उठा सकेंगे पर्यटक  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: देव दीपावली के अवसर पर गंगा में देश के सबसे बड़े फ्लोटिंग स्क्रीन का उद्घाटन होगा। इस 1200 स्क्वायर फीट के स्क्रीन पर काशी की प्राचीन विरासत, बाबा विश्वनाथ की आरती, टूरिज्म प्रमोशन और ब्रांड प्रचार का प्रसारण किया जाएगा, जो घाटों पर बैठे सैलानियों और नावों पर सवार पर्यटकों को अद्वितीय अनुभव देगा।

संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय आनंद ने बताया कि प्रशासन से फ्लोटिंग स्क्रीन संचालन की अनुमति मांगी गई है और अनुमति मिलते ही देव दीपावली से इसका संचालन आरंभ किया जाएगा। इस फ्लोटिंग स्क्रीन पर पर्यटक काशी विश्वनाथ मंदिर की आरती का सीधा प्रसारण देख सकेंगे, जिससे घाटों पर होने वाली देव दीपावली की भव्यता और भी बढ़ जाएगी।

इसके अलावा, गंगा में सैर के दौरान पर्यटक इस स्क्रीन पर प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। गंगा के बहते पानी पर इस स्क्रीन का प्रतिबिंब न केवल धार्मिक अनुभव को बढ़ाएगा, बल्कि टूरिज्म को बढ़ावा देने का एक अनूठा प्रयास होगा। देव दीपावली पर आयोजित इस कार्यक्रम से काशी के पर्यटन उद्योग में एक नई परंपरा का आगमन होगा, जो वाराणसी की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को और अधिक बढ़ाएगा।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें