Search
Close this search box.

प्रयागराज में ‘चाकूधारी दुल्हन’ का दहशत: सुहागरात पर पति से बोली- मैं किसी और की अमानत हूं, छुए तो 35 टुकड़े कर दूंगी

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी के बाद सुहागरात पर एक नई दुल्हन ने पति को चाकू दिखाकर धमकी दी और साफ कहा कि अगर मुझे टच भी किया, तो 35 टुकड़ों में मिलोगे, मैं किसी और की अमानत हूं।

तीन रातों तक बंद कमरे में दहशत में रहा पति

पीड़ित पति के अनुसार, यह धमकी भरा सिलसिला तीन रातों तक चला। दुल्हन हर रात चाकू लेकर धमकाती रही, जिससे पति भय और बेइज्जती के साये में मानसिक रूप से टूट गया। डर के मारे दूल्हा हनीमून पर भी नहीं गया।

3 मई को मां को बताई आपबीती, फिर मचा घर में हंगामा

आखिरकार 3 मई को पति ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया। जब परिवार वालों ने दुल्हन से सवाल किया, तो उसने बेधड़क कहा कि “मेरा लव अफेयर है, मुझे मेरे बॉयफ्रेंड अमन के पास भेज दो।

मामला पहुंचा थाने, लेकिन दुल्हन भाग निकली

परिवार ने जब इस मामले को स्थानीय थाने में रिपोर्ट किया और पंचायत भी बैठाई गई, उसी बीच दुल्हन आधी रात को घर की दीवार फांदकर भाग गई। बताया जा रहा है कि वह अपने बॉयफ्रेंड अमन के साथ फरार हो चुकी है।

पति और परिवार काट रहे थाने के चक्कर

इस अप्रत्याशित घटना से पति और उसके परिजन सदमे में हैं और न्याय के लिए लगातार पुलिस के पास गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार दुल्हन व उसके प्रेमी की तलाश जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें