Search
Close this search box.

सोनभद्र: गोड़वाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में रमाशंकर सिंह पोया ने कहा- ‘आदिवासियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र: गोड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) कार्यकर्ताओं की नगवां ब्लाक अंतर्गत मड़कुड़ी टोला घोराघर गांव में बैठक हुई। बैठक में अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने, आदिवासियों की जगह पर फैक्ट्री स्थापित कर उनको विस्थापित करने की आशंका समेत विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श कर आवश्यक रणनीति बनाई गई।

मुख्य अतिथि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पोया ने कहा कि आदिवासियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना संघर्ष क्यों न करना पड़े किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती का प्रमुख आधार संख्या बल होता है। जिसके जितने अधिक सदस्य होंगे वह पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। इसलिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने की जरूरत है।

विशिष्ट अतिथि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी मरकाम ने कहा कि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ही आदिवासी समाज की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की रक्षा के लिए गोंगपा कार्यकर्ता संकल्पित हैं।

गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के लिए आदिवासी समाज को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इसके अलावा न्याय दिलाने के लिए कोर्ट कचहरी में भी आदिवासियों की हर संभव मदद की जाएगी। बैठक में सर्वप्रथम आदिवासियों ने एकदूसरे का अभिवादन किया और हल्दी, चावल का तिलक लगाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का संकल्प लिया।

वहीं बैठक की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष राम कुमार सिंह मरकाम तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष हीरालाल मरकाम ने किया। श्यामलाल मरकाम, राकेश मरकाम, राम प्रकाश कमरो,जमुना सिंह मरकाम,सूर्यबली सिंह मरपची, रामबचन कमरो, रामदुलारे आयम,रामजीत उरेती, फुलबासी कमरो, अनीता देवी, सविता देवी, सोमरी देवी, समुंद्री देवी, फूलवंती देवी मौजूद रही।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें