वाराणसी: ‘आपरेशन सिन्दूर’ की ऐतिहासिक सफलता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और इस आपरेशन के दौरान भारतीय सेना द्वारा दिखाया गया साहस और रणनीति हर नागरिक के लिए प्रेरणा अरत है। बहादुर भारतीय सेना के प्रति समर्थन और प्रशंसा व्यक्त करने के लिए विधानसभा पिण्डरा के किसानों द्वारा किसान ट्रैक्टर यात्रा 05 जून, 2025 को सायं 04 बजे नेशनल इण्टर कालेज पिण्डरा के मैदान से लगभग एक हजार ट्रैक्टरों के साथ यात्रा निकाली जाएगी।
किसानों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। जिसका नेतृत्व पिण्डरा विधायक डाॅ. अवधेश सिंह, दिलीप सिंह पटेल मंत्री अध्यक्ष काशी क्षेत्र, हंसराज विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा वाराणसी एवं परेलीय जनता पार्टी के पदाधिकारी क्षेत्रीय नागरिक एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना पैदा करना है, जिसमें भारतीय सेना की वीरता को नमन किया जाएगा।
पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने आपेरशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचो पर सटीक हमले किए थे। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हवाई अड्डों, वायु रक्षा प्रणलियों, कमान एवं नियंत्रण केन्द्रों और रडार स्थलों सहित कई प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचाकर हमलों का कड़ा जवाब दिया है। यह सैन्य कार्यवाही जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में कूर आतंकी हमले की प्रतिकिया थी। भारत की तीनों सेनाओं वायु, थल और नौ सेना ने मिलकर इस संयुक्त आपरेशन को अंजाम दिया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमले को “आपरेशन सिन्दूर” नाम दिया था ताकि उन महिलाओं को सम्मान दिया जा सके, जिनके पति 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये थे। भारतीय सेना ने ‘जिस तरह पाकिस्तान के आतंकवादियों को सबक सिखाया है, आतंक के पनाहगारों को ‘जमीदोज किया है उससे हर भारतीयों का सीना गर्व से ऊँचा हो गया है।
सेना के साथ ही भारत के प्रधानमंत्री जी ने हमले के बाद कहा था कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा, जिसको सेना ने कर दिखाया जिससे हर भारतीय आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर तिरंगा झण्डा लेकर जश्न मना रहा है। किसान ट्रैक्टर यात्रा के संयोजक भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह “बीरू” होंगे।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।