Search
Close this search box.

वाराणसी: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी उजागर, दो गांवों की मतदाता सूची एक साथ मर्ज

वाराणसी। प्रदेशभर में निर्वाचन आयोग के आदेश पर चल रही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बीच वाराणसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जनपद के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरिस्ती में मतदाता सूची को लेकर बड़ी तकनीकी गड़बड़ी देखी गई है।

बीएलओ चुन्नी देवी ने बताया कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ग्राम सिरिस्ती की मतदाता सूची ग्राम छितौना के पोर्टल पर दिखाई दे रही है। यही नहीं, भाग संख्या 294 की सूची भी छितौना की सूची के साथ दिख रही है, जबकि यह 2003 की मतदाता सूची प्रतीत होती है। इस कारण वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग सही ढंग से नहीं हो पा रही है।

वहीं सुपरवाइजर लवकुश चक्रवर्ती ने जानकारी दी कि भाग संख्या 244 से 250 तक की सूची में सिरिस्ती और छितौना गांवों की मतदाता लिस्ट एक साथ मर्ज हो गई है। इसी तकनीकी समस्या के चलते बीएलओ को एसआईआर फॉर्म ऑप्शन संख्या 3 के अनुसार भरना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की सूचना उच्च निर्वाचन अधिकारियों को भेज दी गई है और जल्द ही इस गड़बड़ी के समाधान की उम्मीद है।

Leave a Comment

और पढ़ें