Search
Close this search box.

लखनऊ: मैंने मार डाला, की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने कि इंजीनियर पति कि हत्या………

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक इंजीनियर की हत्या उसकी लिव-इन पार्टनर ने कर दी। आरोप है कि महिला ने विवाद के दौरान चाकू से इंजीनियर का गला रेत दिया। घटना के बाद आरोपी प्रेमिका ने खुद पुलिस को फोन कर अपने प्रेमी की हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

मृतक के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हत्या पहले से रची गई साजिश का हिस्सा है। उनके अनुसार, लिव-इन पार्टनर मकान हड़पने की योजना बना रही थी और इसी के तहत उसने बेटे की हत्या की।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में प्रेमिका ने हत्या की बात कबूल की है, जबकि परिवार के लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें