Search
Close this search box.

एपेक्स हॉस्पिटल में ओपन जिम की स्थापना, छात्रों के स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा

वाराणसी । एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह के मार्गदर्शन में संचालित नर्सिंग, फिजियोथेरेपी एवं एलाइड हेल्थकेयर शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं और फैकल्टी के बेहतर स्वास्थ्य व फिटनेस को ध्यान में रखते हुए नवीन परिसर सी ब्लॉक की टेरेस पर ओपन जिम की स्थापना की गई।

एपेक्स के निदेशक एवं वरिष्ठ स्पाइन व जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल ने फिजियोथेरेपी स्पोर्ट्स मेडिसिन फैकल्टी डॉ. राजीव तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रो. गीता बाबू, एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. गौरव सिंह, फैकल्टी व विद्यार्थियों की मौजूदगी में फीता काटकर जिम का शुभारंभ किया।

इस दौरान डॉ. राजीव तिवारी ने जिम में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों जैसे रोइंग मशीन, साइकिल, लेग प्रेस, क्रॉस ट्रेनर, डम्बेल्स, बैटल रोप सहित अन्य व्यायाम साधनों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सही व्यायाम विधि और शरीर के विभिन्न अंगों पर इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें