Search
Close this search box.

सनबीम स्कूल के एनसीसी कैडेटों ने बढ़ाया जनपद का मान, भारत सरकार ने किया सम्मानित

चन्दौली। /दुल्हीपुर सनबीम स्कूल, मुगलसराय के दो एनसीसी कैडेटों ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से विद्यालय, जनपद और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। भारत सरकार ने उनके शानदार प्रदर्शन को मान्यता देते हुए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विद्यालय के कॉर्पोरल (CPL) निशांत जायसवाल ने वर्ष 2026 के रिपब्लिक डे कैंप (RDC) में उत्तर प्रदेश निदेशालय (आर्मी विंग) का प्रतिनिधित्व किया। अखिल भारतीय स्तर पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हें भारत सरकार की ओर से ₹4,500 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं, कैडेट आर्या सिंह ने वाराणसी ग्रुप बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ₹3,500 का नकद पुरस्कार दिया गया। दोनों कैडेटों को यह सम्मान 91 यूपी बटालियन एनसीसी, मुगलसराय के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुखबीर पूनिया ने प्रदान किया।

विद्यालय की निदेशक श्वेता कानूडिया और प्रधानाचार्या सौमिता चटर्जी ने कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सुनील कुमार राय एवं सेकंड ऑफिसर सचिन सिंह यादव ने भी दोनों कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें