Search
Close this search box.

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने सिगरा थाने का किया औचक निरीक्षण, कमियां देख सुधार के दिए निर्देश 

वाराणसी: संयुक्त पुलिस आयुक्त डा. के एजिलरसन ने सिगरा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख देखे। उनके रखरखाव, सफाई व्यवस्था, मालखाना, शस्त्रागार, बैरक, मेस आदि का अवलोकन किया। इस दौरान नियमावली के अनुसार कुछ कमियां मिलीं। इस पर सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां मिली हैं। उन्हें शीघ्र दुरूस्त करने के लिए कहा गया है। इसमें लापरवाही मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन गंभीर है। शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस कमिश्नरेट महिलाओं के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास कर रहा है। 

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने साइबर क्राइम को बड़ी चुनौती बताया। कहा कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। इसे चुनौती के रूप में लेते हुए पुलिस खुद को अपडेट कर रही है। इसको लेकर समय-समय पर अधिकारियों की मीटिंग होती है। वहीं ग्रुप डिस्कशन भी किया जाता है। इसके जरिए कई केस सुलझाए भी गए हैं। इसको लेकर लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a Comment

और पढ़ें