Search
Close this search box.

सोनभद्र: थाना कोन में विधिक जागरूकता और साक्षरता शिविर, महिलाओं को कानूनी अधिकार और सुरक्षा की दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में नागरिकों में कानूनी समझ और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस और न्यायालय ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया है। इसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन स्टाप सेंटर के संयुक्त तत्वधान में मिशन शक्ति 6 अंतर्गत मंगलवार, 23 सितम्बर 2025 को थाना कोन परिसर में विधिक जागरूकता और साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में ग्रामीण, प्रधान, पुलिस कर्मी और महिलाएं शामिल हुईं। सखी वन स्टाप सेंटर कार्यकत्री अनुराधा जायसवाल ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, आपात स्थितियों में उठाए जाने वाले कदम, हेल्पलाइन नंबर और संरक्षण प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

तहसील ओबरा पीएलवी/अधिकार मित्र निगार फ़रज़ाना ने मध्यस्थता अभियान की जानकारी दी और महिलाओं एवं पुरुषों से आह्वान किया कि वे 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक चल रहे अभियान का लाभ उठाकर वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, वाणिज्यिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, सम्पत्ति विभाजन, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली और अन्य कानूनी मामलों में समाधान प्राप्त करें। उन्होंने महिलाओं को कानूनी अधिकार, सुरक्षा और संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे ओबरा तहसील फ्रंट ऑफिस अधिकार मित्र/पीएलवी कमाल अहमद ने उपस्थित नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली विधिक सेवाओं, साथी योजना और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को बताया कि कानून और व्यवस्थाएं उनकी सुरक्षा, सहायता और स्वावलंबन के लिए हैं और उत्पीड़न, अत्याचार या अन्याय के खिलाफ न्याय की गुहार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में लगाई जा सकती है।

थाना अध्यक्ष इं. संजीव कुमार सिंह ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि पुलिस का मुख्य दायित्व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है और सभी कल्याणकारी योजनाओं का पालन और पोषण करने में पुलिस आपके साथ है। महिला आरक्षी दीक्षा तिवारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार साझा किए।

यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र/जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह के आदेश और सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें