Search
Close this search box.

महाकुम्भ फेम साध्वी हर्षा रिछारिया ने दी सुसाइड की धमकी; बोली-फेक वीडियो बनाकर मुझे बदनाम किया जा रहा…

महाकुंभ के पहले ही दिन सबसे खूबसूरत साध्वी के नाम से वायरल हो गईं हर्षा रिछारिया अब महाकुंभ के अंतिम दिन सुसाइड करने की धमकी दे दी है। हर्षा का कहना है कि एआई के जरिए उनके कई फेक वीडियो बनाकर वायरल किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा की कुछ लोग उनकी लोकप्रियता से परेशान होकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हर्षा ने कहा कि मेरे करीबी लोगों ने ही यह हरकतें की हैं। यहां तक कहा कि जिस दिन मैंने सुसाइड किया एक-एक का नाम लिखकर जाऊंगी।

यह भी लिखकर जाऊंगी कि किसने मेरे साथ क्या-क्या किया है। हर्षा ने सुसाइड की यह धमकी इंस्टाग्राम के जरिए एक वीडियो पोस्ट करते हुए दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें