Search
Close this search box.

बलिया: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 पुलिस कर्मियों का तबादला, कई के पुराने आदेश रद्द

बलिया: जिले में रविवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 21 पुलिसकर्मियों का तबादला किया। जारी सूची में मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षी शामिल हैं। कई पुलिसकर्मियों के पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश रद्द कर उन्हें नए स्थान पर तैनाती दी गई है।

मुख्य आरक्षियों में किए गए बदलाव के अनुसार मनोज पाल को थाना सिकंदरपुर से अभियोजन कार्यालय भेजा गया। मुकेश कुमार सिंह को कोतवाली से न्यायिक समन सेल में तैनाती मिली। अशोक यादव का सिकंदरपुर के लिए हुआ पूर्व आदेश रद्द कर उन्हें मॉनिटरिंग सेल भेजा गया। मनोज कुमार का चितबड़ागांव से दुबहड़ स्थानांतरण आदेश रद्द कर उन्हें पैरोकार थाना सिकंदरपुर भेजा गया। रजनीकांत यादव को खेजुरी से पैरोकार चितबड़ागांव भेजा गया।

अरुण कुमार यादव को पुलिस लाइन से जन सूचना सेल में नई तैनाती मिली, जबकि ज्ञान प्रकाश बिंद को जन सूचना सेल से सीओ कार्यालय नगर भेजा गया। कमलेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना हल्दी और प्रत्युष कृष्ण को पुलिस लाइन से थाना रेवती भेजा गया। इसके अलावा राजवीर सिंह को पुलिस लाइन से खेजुरी थाना भेजा गया।

महिला आरक्षियों में फेरबदल के तहत रेशू सिंह का मनियर थाना के लिए जारी पूर्व आदेश रद्द कर उन्हें महिला सम्मान प्रकोष्ठ (मसप्र) में तैनात किया गया। बबली को मसप्र से स्थानांतरित कर थाना मनियर भेजा गया।

ब्यूरो चीफ – अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें