Search
Close this search box.

वाराणसी: लोक निर्माण विभाग परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: लोक निर्माण विभाग परिसर स्थित उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कार्यालय महासंघ भवन में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर यादव, मंडल अध्यक्ष, नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ ने की।

समारोह में रामचंद्र गुप्ता को अखिल भारतीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमेश बहादुर सिंह को डिप्टी जनरल सेक्रेटरी, तथा राधेश्याम पाल को जोनल सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किए जाने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चंद्रशेखर यादव ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संगठन से जुड़े राघव प्रसाद, वरिष्ठ प्रशासनिक कर्मचारी पारस पांडे, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी अरविंद जायसवाल, माता यादव, कालीचरण सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें