राजातालाब । पंचकोशी परिक्रमा के दौरान भीमचंडी स्थित गंधर्व सागर पोखरे में स्नान करते समय एक कांवरिया अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कांवरिया को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
सावन के तीसरे सोमवार को जंसा क्षेत्र के हरसोस गांव से सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे अदलपुरा स्थित शीतला धाम से जल लेकर बोल बम के जयकारे लगाते हुए पंचकोशी यात्रा पर निकले थे। डीजे की धुन पर नाचते-गाते कांवरियों का जत्था मातलदेई होते हुए भीमचंडी पहुंचा।
पंचकोशी परिक्रमा के दूसरे पड़ाव पर गंधर्व सागर पोखरे में स्नान के दौरान हरसोस गांव का एक कांवरिया गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों ने समय रहते उसे बचा लिया। इसके बाद सभी कांवरियों ने यात्रा पूरी कर हरसोस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।







