Search
Close this search box.

मछोदरी पार्क के सुंदरीकरण को लेकर नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

वाराणसी । नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को मछोदरी पार्क एवं संबंधित वार्ड में रात्रिकालीन साफ-सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क की सुंदरता और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तालाब के किनारों पर आकर्षक लाइटें लगाने के निर्देश दिए। साथ ही पाथवे की पेंटिंग, किनारों पर लाइटिंग, हॉर्टिकल्चर कार्य तथा पर्याप्त प्रकाश के लिए हाई मास्ट लाइट लगाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान मछोदरी स्मार्ट स्कूल की धूमिल पेंटिंग को तत्काल दोबारा कराने के निर्देश दिए गए। स्थानीय पार्षद ने स्मार्ट स्कूल व पुलिस चौकी के पास ‘श्री ओम कालेश्वर द्वार’ बनाने का अनुरोध किया, जिस पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने मछोदरी कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त फर्श की मरम्मत, सुरक्षा के लिए मुख्य गेट लगाने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद सुरेश चौरसिया, अभिजीत भारद्वाज ‘लकी’, स्मार्ट सिटी के सीजीएम, जल निगम के अधिशासी अभियंता समेत अधिकारी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें