Search
Close this search box.

पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने पूर्व विधायक दादा के स्वास्थ्य की ली जानकारी, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा 

Varanasi: पीएम मोदी ने शहर दक्षिणी विधानसभा से पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी दादा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवार के सदस्य को फोनकर पूर्व विधायक की तबीयत का हाल जाना। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। 

भाजपा नेताओं के अनुसार ब्रेन हैमरेज होने पर पूर्व विधायक को महमूरगंज स्थित हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने जवाब दे दिया। इसकी जानकारी परिजनों ने शहर दक्षिणी विधायक डा. नीलकंठ तिवारी को दी। 

विधायक ने सीएमओ और प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर रविंद्रपुरी स्थित ओरियाना हास्पिटल में भर्ती कराया। दादा भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। 2007 से 2012 तक प्रोटेम स्पीकर बनाए गए। मेयर अशोक तिवारी ने भी पूर्व विधायक के स्वास्थ्य का हाल जाना। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी भावुक पोस्ट कर बाबा विश्वनाथ से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें