Search
Close this search box.

मिर्जापुर: अहरौरा मंडल में मड़िहान विधायक ने लगवाए हाई मास्क, अंधेरे से मुक्ति

मिर्जापुर। अहरौरा मंडल के विभिन्न बूथों – घमापुर, गोला, कन्हैया लाल, बेलखारा, श्रीरामपुर, भगवानपुर, माहुली और बरहमपुर – पर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने हाई मास्क लगवाए। यह कदम चौराहों पर व्याप्त अंधेरे को खत्म करने और आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर ने विधायक से अनुरोध किया था कि जनता की मांग पर हाई मास्क लगवाए जाएँ। विधायक ने सभी स्थानों पर स्वयं इसका निरीक्षण किया और कार्यान्वयन सुनिश्चित किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए विधायक का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री विनोद पटेल, कृष्णा तिवारी, मंडल मंत्री योगेश पटेल, गोपाल दास, केसरी देवी प्रसाद, सेठ मंगल केसरी, शक्ति केंद्र संयोजक नवीन पटेल, साथ ही बूथ अध्यक्ष सोना अग्रहरि, विनय शाह और छोटू शाह।

रिपोर्ट – अनुप कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें