Search
Close this search box.

भुवनेश्वर के बार में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक बार में भीषण आग लग गई। आग की लपटें बाहर निकलती हुई दिखाई दीं, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है और राहत कार्य जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें