Search
Close this search box.

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की तत्परता से बची तेलंगाना के युवक की जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की त्वरित कार्रवाई और सक्रिय मॉनिटरिंग के चलते तेलंगाना निवासी एक युवक की जान बचा ली गई। तेलंगाना के सुरेश नामक व्यक्ति ने पुलिस आयुक्त को उनके CUG नंबर पर वीडियो भेजकर सूचना दी कि उसका पड़ोसी कार्तिक मणिकांता वाराणसी में है और उसने आत्महत्या करने की बात कहते हुए वीडियो भेजा है। सुरेश ने युवक को बचाने के लिए तत्काल मदद की गुहार लगाई।

मणिकांता द्वारा भेजा गया वीडियो देखने से यह स्पष्ट हो रहा था कि वह वाराणसी के मणिकर्णिका घाट क्षेत्र के आसपास मौजूद था। सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने तुरंत कई पुलिस टीमों को उसकी तलाश में लगा दिया और स्वयं पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी।

एसओजी प्रभारी गौरव सिंह और चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्र की संयुक्त टीम ने युद्धस्तर पर तलाश अभियान चलाया और कुछ समय बाद मणिकांता को काशी विश्वनाथ मंदिर के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस ने युवक को अपनी सुरक्षा में रखा है और उसका काउंसलिंग कर मनोवैज्ञानिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की यह त्वरित कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें