Search
Close this search box.

रोहनिया विधायक और एमएलसी ने 3 करोड़ 26 लाख की लागत से 11 विकास कार्यों का किया शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रोहनिया। विधानसभा रोहनिया क्षेत्र के चितईपुर स्थित आर.आर. पैलेस में शुक्रवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल और विधान परिषद सदस्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से 3 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से होने वाले 11 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सभी कार्य मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2024–25 के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान सीर गोवर्धनपुर में इंटरलॉकिंग एवं जल निकासी, करौंदी नासीरपुर में सड़क निर्माण, सुसुवाही स्थित प्रज्ञापुरी कॉलोनी में सीसी रोड और जल निकासी, कंदवा के आनंद नगर कॉलोनी में सीसी रोड एवं जल निकासी, राजीव नगर एवं मणिनगर कॉलोनी में सीसी रोड व जल निकासी, शिवाजी नगर में सीसी रोड, ककरमत्ता के पारस पार कॉलोनी में सीसी सड़क, पहाड़ी स्थित लक्ष्मी नगर में सीसी रोड व जल निकासी तथा शिवदासपुर में इंटरलॉकिंग व जल निकासी कार्यों का विधिवत हवन-पूजन के साथ शिलान्यास किया गया। विधायक डॉ. सुनील पटेल और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास करना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, पार्षद सुशीला देवी, पार्षद बेबी कुमारी, श्याम भूषण शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, संजीव सिंह, पार्षद गीता सिंह, जेई पंकज पटेल, अमर चंद्र गुप्ता, अजय कुमार बिंद, राजू वर्मा, मुन्नू कुमार राम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें