Search
Close this search box.

मिर्जापुर: आयशर इंजन कंपनी का मेगा प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन एवं कस्टमर मीट सफलतापूर्वक सम्पन्न

मिर्जापुर: आयशर इंजन कंपनी और उसके आधिकारिक डीलर लक्ष्मी पाइप एंड पंप (हरीओम मशीनरी स्टोर) द्वारा मिर्जापुर में एक भव्य मेगा प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन तथा कस्टमर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक शामिल हुए और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।

आयशर की विशेष स्कीम के तहत दिए गए स्क्रैच कार्ड मेगा पुरस्कार ₹1,01,000 के चेक के भाग्यशाली विजेता चंद्रभान रहे। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता शत्रुघ्न केशरी, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, ने की।

मेगा प्राइज का चेक शत्रुघ्न केशरी, विनोद यादव (DGM – आयशर इंजन) एवं डीलर अमित केसरी द्वारा विजेता को प्रदान किया गया। कंपनी की ओर से उपस्थित प्रशांत श्रीवास्तव (एरिया मैनेजर) तथा सर्विस इंजीनियर गौरव कुमार ने भी विजेता का सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राहकों को उपहार वितरण भी किया गया, जिससे कार्यक्रम और भी उत्साहपूर्ण और सफल बना।

ब्यूरोचीफ, मिर्जापुर- बसन्त कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें