Search
Close this search box.

शिक्षा, खुशहाली और उज्जवल भविष्य के लिए बच्चों को करें प्रेरित: संपूर्णा नंद पाण्डेय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णा नंद पाण्डेय ने बाल दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि यह दिन हमें बाल श्रम, बाल अपराध और किसी भी प्रकार के भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। बच्चों को प्यार, स्नेह और समान अवसर प्रदान करना ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बच्चों की हंसी, खेलकूद और शिक्षा ही किसी भी देश की मजबूत नींव होती है और इन्हें सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।

पाण्डेय जी ने आगे बताया कि बाल दिवस पर देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, ड्रॉइंग, निबंध लेखन व अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। कई स्थानों पर शिक्षक और माता–पिता बच्चों को उपहार व मिठाई देकर उनके उत्साह को बढ़ाते हैं।

रिपोर्ट- संतोष कुमार सिंह

Leave a Comment

और पढ़ें