Search
Close this search box.

मिर्जापुर: विंध्याचल में दरोगा की दबंगई और अवैध वसूली के गंभीर आरोप, दर्शनार्थियों में आक्रोश

मिर्जापुर: धार्मिक नगरी विंध्याचल में कस्बा इंचार्ज राजकुमार पांडेय पर अवैध वसूली और पुलिसिया दबंगई के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर भी हस्तक्षेप कर रहे हैं और खुलेआम वसूली का खेल खेला जा रहा है।

पार्किंग के नाम पर मांगी 10 हजार की रिश्वत

सूत्रों के मुताबिक, आज एक स्थानीय दुकानदार से पार्किंग शुल्क के नाम पर ₹10,000 की मांग की गई। जब दुकानदार ने पैसा देने से इनकार किया, तो दरोगा द्वारा एक युवक को जबरन थाने उठा ले जाया गया।

अवैध पार्किंग पॉइंट्स पर आंखें मूंदे दरोगा

विंध्याचल क्षेत्र में दर्जनों अवैध पार्किंग पॉइंट्स हैं, जहां से प्रतिमाह मोटी कमाई होती है। मगर पुलिस प्रशासन की नजर इन पर नहीं जाती। उल्टा, आम दर्शनार्थियों और प्रसाद विक्रेताओं को झूठा बयान देने के लिए बाध्य किया जा रहा है। जब कुछ लोगों ने झूठ बोलने से इनकार किया, तो पुलिसिया दबाव की सच्चाई सामने आ गई।

धार्मिक स्थल की गरिमा को ठेस

विंध्याचल जैसे पवित्र धार्मिक स्थल पर हो रही इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि स्थानीय आस्था और पर्यटन की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें