Search
Close this search box.

मिर्जापुर: सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना पद्मविभूषण डाॅ. सोनल मान सिंह सप्तमी को विन्ध्य महोत्सव में देंगी प्रस्तुति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर: मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में चैत्र नवरात्र के दौरान रोडवेज परिसर में चल रहे विन्ध्य महोत्सव में आगामी 05 अप्रैल को सांय 07 बजे से देश की सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं पूर्व राज्यसभा सांसद पद्म विभूषण डाॅ सोनल मान सिंह का प्रस्तुतिकरण होगा।

डाॅ. सोनल मान सिंह भारतीय शास्त्रीय नर्तक, भरतनाट्यम और ओड़िसी नृत्य शैली के लिए जानी जाती है, इसके अलावा अन्य भारतीय सांस्कृतिक नृत्य शैली में दक्षता रखती हैं। सोनल मान सिंह शास्त्रीय नृत्य शैलियों के अलावा शिक्षिका, शोधकर्ता व कोरियोग्राफर व सामाजिक कार्यकर्ता भी है। वर्ष 1992 में डाॅ सोनल मान सिंह को नृत्य कला के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण एवं 2003 में पद्मविभूषण से पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं।

विन्ध्य महोत्सव मंच के चैथे दिन दिनांक 02 अप्रैल 2025 को धु्रव फाउंडेशन के भजन गायक प्रेम प्रकाश दूबे के द्वारा भजन की प्रस्तुति कर लोगो को भक्तिमय बनाया गया। वही विन्ध्याचल निवासी पंडित रविशंकर शास्त्री के देवीगीत, रामभजन सहित अनेक गीत सुनाकर दर्शनार्थियो/श्रोताओ को अपनी तरफ आकर्षित किया।

संस्कृति विभाग के कलाकार सुश्री अंजनी तिवारी, भदोही के विष्णु यादव तथा मीरजापुर के सुरेश मौर्या, गार्विका गीत, जावित्री, राम प्रसाद, शोभा विश्वकर्मा, प्रभात सोनकर, महेन्द्र कुमार तथा राजाराम यादव के द्वारा संस्कृति मंच पर बिरहा, देवीगीत, भजन प्रस्तुत कर लोगो का मनोरंजन कराया गया।

इसके पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने देवी चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। विधायक मड़िहान व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंच पर प्रस्तुतिकरण करने वाले सांस्कृतिक दलों के सदस्यों को देवी चित्र, चुनरी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा छोटे बड़े सभी कलाकारो को मंच उपलब्ध कराने एवं स्थानीय लोकविधा को देश के कोने-कोने में पहुंचाने के उद्देश्य से महोत्सव का आयोजन कराते हैं। विन्ध्य महोत्सव भी उसी कड़ी में विन्ध्य तीर्थ विकास परिषद के द्वारा कराया जा रहा है, जो यहां के कलाकारो को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करेगा।

नोडल अधिकारी शक्ति प्रताप सिंह विधायक मड़िहान को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। जिलाधिकारी/अध्यक्ष विन्ध्य महोत्सव समिति ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि विन्ध्य महोत्सव सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय कलाकारों के साथ ही देश के नामचीन कलाकारो के द्वारा प्रस्तुतिकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05 अप्रैल 2025 को सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना के नृत्य शैली को देखने के लिए अधिक से अधिक लोग पहुंचकर महोत्सव का सफल बनाए।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें