
मिर्जापुर: मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में चल रहे चैत्र नवरात्र मेला में आयोजित विन्ध्य महोत्सव के मंच पर जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड से कुल चयनित 12 ग्राम प्रधानों को वाद्ययंत्र प्रदान किया गया।

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार/उत्तर प्रदेश से प्राप्त प्रत्येक ग्राम पंचायतो में किसी भी कार्यक्रम के आयोजन व गांव की लोकविधा को लोगों से चिरपरिचित कराने प युवा कलाकारो को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदान किया गया हैं।

वहीं कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने चयनित ग्राम प्रधानो को वाद्ययंत्र दिया गया। वाद्ययंत्र में एक हारमोनियम, एक ढोलक, मजरीरा, झांझ व घुंघरू कुल 05 सेट का वाद्ययंत्र दिया गया। जिलाधिकारी संस्कृति विभाग के इस पहल को सराहनीय बताया।

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।