Search
Close this search box.

बलिया: बेल्थरा रोड में मोबाइल दुकानदार भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, लूटपाट भी की गई

बलिया: बेल्थरा रोड क्षेत्र में बुधवार शाम एक मोबाइल दुकान में लूट और हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उभांव थाना क्षेत्र के इमलियां मार्ग पर स्थित दुकान में कुछ हमलावरों ने पहले लूटपाट की और विरोध करने पर दुकानदारों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

घटना शाम करीब 8:30 बजे की है। उस समय दुकान में मौजूद दुकानदार मोहम्मद सुलेमान और उनके भाई मोहम्मद फहद पर अमन उर्फ अमान और अयान—पुत्रगण मोहम्मद तकवीम—अपने पिता और लगभग आधा दर्जन अन्य लोगों के साथ मिलकर अचानक हमला कर दिया।

मोबाइल और नकदी लूटी, विरोध करने पर चाकू से हमला

हमलावरों ने दुकान के काउंटर से कई मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। जब दुकानदारों ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में मोहम्मद फहद की नाक कट गई और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। मोहम्मद सुलेमान भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती, चाकू का टुकड़ा शरीर से निकाला गया

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने मोहम्मद सुलेमान के शरीर से चाकू का टुकड़ा ऑपरेशन कर निकाल दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें