मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, भारत रत्न और देश के 10वें प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती गुरुवार को अहरौरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा अहरौरा मंडल इकाई द्वारा नगर स्थित एक लॉन में कार्यक्रम आयोजित कर अटल जी का जन्मदिवस “सुशासन दिवस” के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर ने की। सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात मंडल अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, कवियों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नेता थे, जो राजनीति में अपने सौम्य व्यवहार, दूरदर्शिता और अजातशत्रु छवि के लिए जाने जाते हैं। उनका जीवन आज भी कार्यकर्ताओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इसके बाद एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कवियों नरसिंह साहसी, धर्मदेव चंचल, छांगुर प्रसाद मयंक, शिवपूजन चौहान और सुरेश ग़फ़ील ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कविताओं में उनके राष्ट्रप्रेम, सुशासन और मानवीय मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतीशचंद्र केशरी, अंजनी जयसवाल, कृष्ण कुमार तिवारी, विनोद पटेल, डॉ. जयशंकर, जगत सिंह, नवीन पटेल, श्यामलाल सोनकर, राजन सोनकर, पत्रकार अरविंद त्रिपाठी, अनिल केसरी, मोहम्मद हदीस, वसीम, अंजनी मिश्र उर्फ शुभम पंडित, आत्माराम त्रिपाठी, अनूप कुमार अग्रहरी, उमेश केशरी, कृष्णा जयसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार तिवारी ने किया। अंत में सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
रिपोर्ट: अनुप कुमार









