Search
Close this search box.

सिंगरौली: बच्चे की शिकायत पर कुरकुरे लेकर घर पहुंची पुलिस, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान…

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक भावनात्मक और अनोखा मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार चौकी अंतर्गत चितरवई कला गांव में एक मासूम बच्चे ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी। बच्चे ने रोते हुए बताया कि उसने 20 रुपये कुरकुरे खरीदने के लिए मांगे, तो मां और बहन ने रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई कर दी।

बच्चे की मासूम शिकायत सुनकर पुलिस कर्मियों ने उसे प्यार से समझाया और जल्द पहुंचने का आश्वासन दिया। कुछ ही देर में पुलिस टीम बच्चे के घर पहुंची — और खास बात यह रही कि वे बच्चे के लिए कुरकुरे का पैकेट भी लेकर गए।

इस मानवीय पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पुलिस की संवेदनशीलता और बच्चे की मासूमियत दोनों की सराहना कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे को समझाया गया है कि ऐसी स्थितियों में घबराने की जरूरत नहीं है, साथ ही परिवार को भी बच्चों के साथ कोमल व्यवहार करने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें