बरेली। जुमे की नमाज के बाद शहर में अचानक माहौल गरमा गया। मामला “I Love Muhammad” स्लोगन को लेकर सामने आया। जानकारी के मुताबिक, मौलाना तौकीर रजा ने भीड़ को आह्वान किया था, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन हालात बेकाबू होते देख लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है और इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है।









