Search
Close this search box.

वाराणसी में लगे “I Love Yogi Adityanath Ji & UP Police” के पोस्टर..

वाराणसी: शहर के वरुणा पुल इलाके में लगे “I love Yogi Adityanath ji & UP police” लिखे पोस्टर इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इन पोस्टरों को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष द्वारा लगवाया गया है।

इस संबंध में भाजयुमो नेता ने बताया कि ऐसे पोस्टर सिर्फ वाराणसी ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जगह-जगह लगाए जाएंगे। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली से जनता खुश है और यही संदेश इन पोस्टरों के माध्यम से देने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें