Search
Close this search box.

गाजीपुर के SRM पीजी कॉलेज को वाणिज्य संकाय में बी.कॉम की मान्यता, वर्षगाँठ समारोह की तैयारियाँ तेज

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध सरजू राय मेमोरियल पीजी कॉलेज, लट्ठूडीह (पोस्ट–गांधीनगर, विकासखंड–बाराचवर) को इस शैक्षणिक सत्र से वाणिज्य संकाय के अंतर्गत बी.कॉम. की भी मान्यता प्राप्त हो गई है।

कॉलेज के प्रबंध निदेशक हिमांशु राय ने बताया कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से यह मांग थी कि कॉलेज में बी.कॉम. की शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े। विश्वविद्यालय से मिली मान्यता के बाद अब कॉलेज में बी.कॉम. की कक्षाओं का संचालन इसी सत्र से प्रारंभ हो जाएगा।

इसी क्रम में कॉलेज अपनी 21वीं वर्षगाँठ पर 18 नवंबर को एक भव्य समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र और आसपास के जाने-माने कलाकारों के जुटने की संभावना है। महोत्सव को लेकर छात्रों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

रिपोर्ट: मुकेश कुमार श्रीवास्तव

Leave a Comment

और पढ़ें