Search
Close this search box.

बलिया: प्रेम प्रसंग में युवक ने प्रेमिका के ननिहाल में दे दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया। नगर ब्लॉक के चचायां ग्रामसभा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने कथित रूप से प्रेमिका के ननिहाल में जाकर अपनी जान दे दी।

परिजनों के अनुसार, युवक का वर्षो से पड़ोस की एक लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक के पिता ने बताया कि उन्हें लड़की की मां का फोन आया कि उनका बेटा उनके मायके पहुँच गया है और वहाँ उपद्रव कर रहा है। उन्होंने पिता से तुरंत उसे ले जाने का अनुरोध किया, क्योंकि परिवारजन परेशान थे।

युवक के पिता जब उसे लेने पहुंचे, उससे लगभग आधे घंटे बाद उन्हें फोन पर सूचना मिली कि युवक को बलिया सदर अस्पताल ले जाया गया है। पिता अस्पताल पहुँचने ही वाले थे कि फिर फोन आया कि युवक को बलिया से रेफर कर मऊ भेज दिया गया है।

परिवारजन मऊ पहुँचे तो उन्हें युवक भीटी ओवरब्रिज के पास अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे अपने वाहन से पुनः बलिया सदर अस्पताल लाए, जहाँ डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृत्यु उपरांत पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में परिवार द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूरी घटना नगरा पुलिस की जानकारी में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी तरह की विशेष जानकारी या आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं दी गई है।

रिपोर्ट : मुकेश श्रीवास्तव

Leave a Comment

और पढ़ें