Search
Close this search box.

वाराणसी: नगर पंचायत गंगापुर में तेजी से हो रहा विकास, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था में बड़ा सुधार

वाराणसी: नगर पंचायत गंगापुर में विभिन्न विकास कार्यों और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तेजी से पहल शुरू कर दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष स्नेहलता सेठ और अधिशासी अभियंता नवनीत जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

मुख्य मार्गों का होगा विकास, जल निकासी की नई व्यवस्था

अधिकारियों के अनुसार, नगर के मुख्य मार्गों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और संबंधित कार्यादेश भी जारी कर दिए गए हैं। साथ ही 11 स्थानों पर भूमिगत जल निकासी की योजना का कार्य अंतिम चरण में है।

नगर की बाकी बची गलियों और मार्गों के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। अनुमोदन मिलने के बाद कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया जाएगा।

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और पर्यावरणीय सुधार की दिशा में कदम

नगर में यूज्ड वॉटर के ट्रीटमेंट और निस्तारण के लिए 84 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने का प्रस्ताव भी तैयार कर प्रशासन को प्रेषित किया जा चुका है। यह परियोजना पर्यावरणीय सुधार और स्वच्छता के लिहाज़ से बेहद अहम मानी जा रही है।

प्रकाश व्यवस्था में रोशनी की नई किरण

नगर के मुख्य मार्गों और गलियों में नई स्ट्रीट लाइट्स लगाई जा रही हैं और पुरानी लाइटों का अनुरक्षण कार्य भी तत्काल रूप से कराया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्यम सेठ ने जानकारी दी कि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल के सहयोग से नगर के विभिन्न वार्डों में 10 हाई मास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं, जिससे रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें