Search
Close this search box.

साई बाबा आरती : प्रेम, भक्ति और चमत्कारों का संयोग

साई बाबा आरती

साईं बाबा की आरती भारतीय भक्तों के लिए एक खास पूजा का रूप है। जिसमें साईं बाबा को श्रद्धा और भक्ति के साथ याद किया जाता है। साईं बाबा, जिन्हें शिर्डी के साईं बाबा के नाम से भी जाना जाता है। ने लोगों को प्रेम, समर्पण और सेवा का संदेश दिया। उनका जीवन साधारण था। लेकिन उन्होंने अपने अनगिनत चमत्कारों और शिक्षाओं के जरिए से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई।

आरती

आरती श्री साईं गुरुवर की |
परमानन्द सदा सुरवर की ||

जा की कृपा विपुल सुखकारी |
दुःख, शोक, संकट, भयहारी ||

शिरडी में अवतार रचाया |
चमत्कार से तत्व दिखाया ||

कितने भक्त चरण पर आये |
वे सुख शान्ति चिरंतन पाये ||

भाव धरै जो मन में जैसा |
पावत अनुभव वो ही वैसा||

गुरु की उदी लगावे तन को |
समाधान लाभत उस मन को ||

साईं नाम सदा जो गावे |
सो फल जग में शाश्वत पावे ||

गुरुवासर करि पूजा – सेवा |
उस पर कृपा करत गुरुदेवा ||

राम, कृष्ण, हनुमान रूप में |
दे दर्शन, जानत जो मन में ||

विविध धर्म के सेवक आते |
दर्शन कर इच्छित फल पाते ||

जै बोलो साईं बाबा की |
जो बोलो अवधूत गुरु की ||

“साईंदास” आरती को गावे |
घर में बसि सुख, मंगल पावे ||

Leave a Comment

और पढ़ें