Search
Close this search box.

बलिया: नगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

बलिया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पी.डी.ए. (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के समर्थक नेता अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर नगरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके बाद उपस्थित जनों ने अखिलेश यादव की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और राजनीतिक सफलता की कामना की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेश यादव उर्फ मंटु, राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य, युवजन सभा सपा, अखिलेश यादव, उमाशंकर राम-चेयरमैन प्रतिनिधि नगर, रामदरश उर्फ क्रांति यादव, संजय यादव- ग्राम प्रधान, जयप्रकाश यादव- ग्राम प्रधान, जैन प्रताप राम- ग्राम प्रधान, अनिल यादव, प्रहलाद सिंह- पूर्व ग्राम प्रधान, कमलेश भारती, विनय यादव, नंदू राम, पप्पू पांडे- गायक संस्कृत प्रकोष्ठ और अन्य सम्मानित समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय की मजबूती की सराहना की और कहा कि उनका योगदान प्रदेश के विकास और सामाजिक सौहार्द को नया आयाम देता है। कार्यक्रम का समापन नारे और समाजवादी एकता के संकल्प के साथ किया गया।

रिपोर्ट- मुकेश श्रीवास्तव

Leave a Comment

और पढ़ें