Search
Close this search box.

आंध्र प्रदेश: तिरुपति मंदिर में 54 करोड़ का घपला, सिल्क के नाम पर भक्तों को बेचे गए पॉलिएस्टर शॉल

आंध्र प्रदेश। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में लड्डू घोटाले के बाद अब दुपट्टा घोटाले का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि पिछले 10 वर्षों से सिल्क के नाम पर घटिया 100% पॉलिएस्टर दुपट्टे सप्लाई किए जा रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, 350 रुपये कीमत वाले दुपट्टों को 1,300 रुपये में बिल किया गया, जिससे TTD को लगभग 54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ये दुपट्टे श्रद्धालुओं को प्रसाद और वेदाशीर्वचनम् अनुष्ठानों में उपयोग के लिए दिए जाते थे।

केंद्रीय रेशम बोर्ड और दो स्वतंत्र लैबों की जांच में पुष्टि हुई कि सप्लाई किए गए दुपट्टे सिल्क नहीं बल्कि पॉलिएस्टर थे। अब इस मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को सौंप दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें