Search
Close this search box.

भारत दुनिया के सबसे असमान देशों में शामिल, शीर्ष 1% लोगों के पास है 40% राष्ट्रीय संपत्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नई दिल्ली। वैश्विक असमानता रिपोर्ट 2026 के अनुसार, दुनिया की सबसे अमीर 10% आबादी इतनी आय कमाती है जितनी बाकी 90% लोगों की कुल आय मिलाकर भी नहीं होती। रिपोर्ट में भारत की स्थिति भी चिंताजनक पाई गई है।

भारत में शीर्ष 10% लोग कुल राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा अपने पास रखते हैं, जबकि नीचे के 50% लोगों के हिस्से में मात्र 15% आय आती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की असमानता सामाजिक और आर्थिक संतुलन के लिए गंभीर चुनौती पेश कर रही है।

रिपोर्ट ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर आय और संपत्ति में यह अंतर इसी तरह बढ़ता रहा, तो आर्थिक विकास के लाभ समाज के सभी वर्गों तक समान रूप से नहीं पहुंच पाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें