Search
Close this search box.

कटहल नाला पुल के पास NH-31 की बदहाली पर उठे सवाल, मरम्मत के बाद फिर पड़ रही दरारें

बलिया । बलिया शहर से सटे कटहल नाला पुल के पश्चिम एनएच-31 की सड़क की हालत बेहद जर्जर हो गई है। निर्माण विभाग द्वारा सड़क की कई बार मरम्मत कराई गई, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत होने के महज दो-तीन दिन बाद ही उसमें दरारें पड़ने लगती हैं और सड़क फिर बदहाल हो जाती है।

इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक इस मार्ग पर दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है और कई बार हादसे भी हो चुके हैं। बार-बार मरम्मत के बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार न होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाए।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें