Search
Close this search box.

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया भावपूर्ण नमन, जिलाध्यक्ष बोले—‘बाबूजी’ जैसा नेतृत्व आज दुर्लभ

रोहनिया । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को रोहनिया केशरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में कल्याण सिंह जैसा स्पष्ट सोच और मजबूत नेतृत्व रखने वाला नेता मिलना दुर्लभ है। उन्होंने प्रदेश के विकास और जनहित के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह के कार्यकाल में लिए गए निर्णय आज भी प्रदेश की राजनीति और प्रशासन के लिए मार्गदर्शक हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि बाबूजी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी राष्ट्रभक्ति और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

इस दौरान संजीव सिंह गौतम, अश्वनी पांडेय, संदीप सिंह ‘मिंटू’, रेखा चौहान, खुशबू सिंह, अशोक सिंह, विनय सिंह ‘हिटलर’, उमाशंकर पटेल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री संजय सोनकर ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें