Search
Close this search box.

साइबर ठगी के शिकार आवेदिका को बलिया पुलिस ने लौटाए ₹15 हजार

बलिया । 21 अगस्त 2026। थाना रेवती पुलिस एवं साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड की शिकार महिला को राहत देते हुए ठगी गई पूरी धनराशि वापस करा दी। दक्षिण टोला पानी टंकी, रेवती निवासी सविता देवी पत्नी छोटेलाल वर्मा के SBI खाते से 4 नवंबर 2025 को अज्ञात साइबर अपराधियों ने फर्जी तरीके से ऑनलाइन 15 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़िता ने मामले की शिकायत NCRP/MRM पोर्टल पर दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई की। संबंधित बैंक और नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर ठगी की रकम को Fino Payments Bank के खाते में होल्ड कराया गया।

इसके बाद MRM पोर्टल और साइबर सेल के लगातार प्रयासों से पीड़िता के खाते में 15,000 रुपये की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक रिफंड करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर सविता देवी ने बलिया पुलिस और रेवती पुलिस टीम का आभार जताते हुए प्रशंसा की।

कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक कुलजीत, साइबर हेल्प डेस्क के कर्मचारी योगेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र यादव, नरेन्द्र कुमार यादव और अमित कुमार चौरसिया शामिल रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें