Search
Close this search box.

गाजीपुर: वार्ड नं. 01 की गंदगी पर एसडीएम ने जताई नाराजगी, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर: जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर एसडीएम सदर मनोज पाठक ने गुरुवार को नगर पालिका गाजीपुर के वार्ड संख्या 01 का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड की बदहाल सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान में लापरवाही, नालियों की गंदगी और जल निकासी की दयनीय स्थिति देखकर एसडीएम ने कड़ी नाराज़गी जताई।

निरीक्षण के समय जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों में जमी गंदगी देख एसडीएम ने मौके पर मौजूद सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, अन्यथा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम मनोज पाठक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वार्ड में प्रतिदिन कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जल निकासी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र कुमार राय सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

एसडीएम ने कहा, “नगर की स्वच्छता और नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Comment

और पढ़ें